फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी का कड़ा रुख, उद्धव को माफी मांगने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने शिवसेना से दोबारा गठबंधन के मुद्दे पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मंगलवार को देवेंद्र फड़नवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वे 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी शिवसेना के समर्थन से सरकार बनाएगी या अन्य तरीकों से। शिवसेना नेता संजय राऊत लगातार ये कह रहे हैं कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन ही सरकार बनाएगा। उन्होंन ये तक दावा किया है कि दोनों दलो के बीच 31 तक समझौता हो जाएग। हालांकि शिवसेना की मनुहार की कोशिशों को भाजपा ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।

वहीं, खबर है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इच्छा जताई है कि शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे अपने पुराने बयानों के लिए पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से माफी मांगे, उसके बाद ही गठबंधन पर बातचीत हो पाएगी।
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने की थी तीखी टिप्‍पणियां

अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस ने एक केंद्रीय मंत्री के हवाले से कहा है कि भाजपा शिवसेना के गठबंधन पर फैसला हो जाएगा, लेकिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ दिए बयानों के लिए माफी मांगनी होगी।

केंद्रीय मंत्री को कहना है कि उद्घव ठाकरे के बयानों पर पार्टी को आप‌त्ति है। इन पर बात होने के बाद ही आगे बात होगी। उल्लेखनीय है क‌ि विधानसभा चुनाव के दौराना शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ तीखी टिप्‍पणियां की थी।

उन्होंने कहा था कि भाजपा के स्टार कैंपेनर अफजल खान की औलाद की तरह हैं। तुलजापुर के एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पहले मोदी की प्रचार करने आया और बाद उसकी पूरी केबिनेट महाराष्ट्र में प्रचार कर रही है। ये अफजल खान की सेना की तरह हैं, जो महाराष्ट्र को जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन

मोदी के पिता को भी उद्धव ने नहीं बख्‍शा था

जनसभाओं के अलावा शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी उद्घव ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया था।

मतदान से एक दिन पहले सामना में लिखे एक लेख में उन्होंने कहा ‌था कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने शिवसेना को अनदेखा किया। शिवसेना के कारण ही उन्हें लोकसभा चुनाव मे बहुमत मिल पाया था। महाराष्ट्र में शिवसेना के बिना नरेंद्र मोदी के बाप दामोदरदास मोदी भी नहीं जीत सकते।

सूत्रों ने कहा है कि भाजपा ने शिवसेना से कहा है कि उद्घव अपने बयानों के लिए पहले माफी मांगे। चाहे ये माफी निजी तौर पर मांगी जाए या सार्वज‌निक तौर पर। साथ ही भाजपा ने शिवसेना के सामने बिना शर्त समर्थन देने की शर्त भी रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें