फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे से तय किया 3000 किमी का सफर, नजरें गिनीज रिकॉर्ड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें आसान हो ही जातीं हैं। ऐसे ही जज्बे और हौसले के साथ सत्येन दास ने कोलकाता से लद्दाख तक का 3000 किलोमीटर का मुश्किल सफर दो महीने में रिक्शे से तय किया।
विज्ञापन


दास ने 68 दिनों के सफर में झारखंड, उत्तर प्रदेश, श्रीनगर और कारगिल से गुजरते हुए 17 अगस्त को लद्दाख के मशहूर खारदुंग ला पास को पार किया।

हाल ही में अपने मकसद में कामयाब होने के बाद घर लौटे दास 5000 मीटर की ऊंचाई तक रिक्शा ले जाने की अपनी उपलब्धि को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

विश्व शांति का संदेश

विश्व शांति का संदेश लेकर सफर पर निकले दास ने बताया कि अपने इस सफर के दौरान वह ऐसे गांव से भी गुजरे जहां लोगों ने कभी रिक्शा देखा तक नहीं था। दास के सफर को कैमरे में कैद करने के लिए उनके साथ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर भी था।

यह पहला मौका नहीं है जब दास ने इस तरह का मुश्किल सफर तय किया हो।

दास 2008 में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रिक्शे से रोहतांग पास गए थे। इस बार के सफर का सबसे मुश्किल और अहम पड़ाव तब रहा जब दास ने 17,582 फीट ऊंचाई पर खारदुंग ला पास को पार किया जहां से उन्हें हिमालय के शानदार नजारे देखने का मौका मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें