फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू को मांगने पर जेल में मिलेगा ‘सत्तू’

Wed, 02 Oct 2013 01:12 AM IST
एजेंसी/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जेल में उनका मनपसंद सत्तू उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि उन्हें इसके लिए अपनी इच्छा जाहिर करनी होगी क्योंकि यह जेल मैन्युअल में शामिल नहीं है।
विज्ञापन


लालू यहां की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं और विशेष सीबीआई कोर्ट 3 अक्तूबर को उनकी सजा का ऐलान करेगी। 
आईजी (जेल) शैलेंद्र भूषण ने कहा कि जेल मैन्युअल के अनुसार, उच्च श्रेणी में बंद कैदियों को विशेष खाद्य सामग्री मुहैया कराई जाती है।

यदि उच्च श्रेणी के तहत बंद कैदी बाहर से किसी विशेष भोजन की मांग करते हैं तो उन्हें जेल अधीक्षक की अनुमति से यह उपलब्ध कराया जा सकता है।
जेल मैन्युअल के खाद्य आइटम में सत्तू का जिक्र नहीं है।

भूषण ने कहा कि उच्च श्रेणी में बंद कैदियों को 350 ग्राम चावल, 117 ग्राम दाल, 233 ग्राम सब्जी, अलग से 233 ग्राम आलू, 467 ग्राम दूध या शाकाहारियों को दही, 175 ग्राम मछली या मीट, 29 ग्राम घी, 117 ग्राम चीनी और फल दिया जाता है।

यदि इस श्रेणी का कोई कैदी खुद भोजन पकाने की इच्छा जाहिर करता है तो दो कैदियों को उसकी सहायता के लिए उपलब्ध कराया जाता है। केवल केंद्र या राज्य के मंत्रियों और पूर्व या वर्तमान विधायकों सांसदों को ही उच्च श्रेणी की सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के साथ ही जगन्नाथ मिश्रा, मौजूदा सांसद जगदीश शर्मा और पूर्व मंत्री आरके राणा को यह सुविधा मिलेगी।

जेल मैन्युअल के मुताबिक, उच्च श्रेणी के कैदियों को एक कोट, एक मच्छरदानी, टेलीविजन, कंबल, बेड, तकिया, तकिया कवर, शर्ट और एक जोड़ा मौजा और पायजामा दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा जेल अधीक्षक की अनुमति से ये लोग बेडिंग, कपड़े, मैगजीन और किताबें भी बाहर से मांगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें