रालोद मुखिया का परंपरागत किला मोदी लहर में ढह गया। बागपत सीट पर लंबे अंतराल के बाद भाजपा का परचम लहराया। मुंबई पुलिस कमिश्नर और भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह रालोद मुखिया अजित सिंह से करीब 1.25 लाख वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
सत्यपाल सिंह की जीत निश्चित हो गई है। सत्यपाल सिंह को करीब 328910 और अजित सिंह को 163695 वोट मिले हैं। अंतिम दौर की मतगणना जारी है।