फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर से हुई पूछताछ

Mon, 20 Jan 2014 02:10 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर का एसडीएम के सामने बयान दर्ज किया गया। करीब आधे घंटे तक थरूर से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


बाद में सुनंदा की दोस्त और वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह और सुनंदा के भाई राजेश पुष्कर के अलावा कई अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए।
 
केंद्रीय मंत्री शाम करीब 5.30 बजे कापसहेड़ा स्थित एसडीएम के ऑफिस पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने पति-पत्नी के रिश्तों, पिछले कुछ दिनों जो कुछ घटित हुआ और सुनंदा की मौत तक के घटनाक्रम पर मंत्री से सिलसिलेवार बात की।

वहीं सुनंदा के भाई राजेश पुष्कर, शशि थरूर के निजी सहायक राजकुमार शर्मा और सलाहकार शिव कुमार के भी अपने बयान दर्ज करवाए।

नलिनी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनकी सुनंदा से आखिरी बार बात हुई थी। बात करते समय सुनंदा काफी परेशान थी। वह बुरी तरह रो रही थी। उसने अपनी बीमारी और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें