फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल मैच पर शारदा घोटाले की आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा चिटफंड घोटाले की आंच अर्जेंटीना और वेनेजुएला तक पहुंच रही है। घोटाले की जांच कर रही है सीबीआई टीम को इस बात के संकेत मिले हैं कि वर्ष 2011 में कोलकाता में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच हुए मैत्री फुटबाल मैच में भी शारदा समूह की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन


आरोप हैं कि उस मैच के लिए शारदा समूह ने अपने विभिन्न खातों से करोड़ों रुपए खर्च किए थे ताकि मैत्री मैच के आयोजन में कोई बाधा नहीं पहुंचे। फीफा ने भी उस मैच को मंजूरी दी थी।

इस मामले में समूह की मीडिया यूनिट के सीईओ और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कुणाल घोष के अलावा पार्टी के एक अन्य बड़े नेता का नाम भी उभरा है।
विज्ञापन

सीबीआई को सबूतों का इंतजार

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी को इस बात की शिकायत मिली है कि वर्ष 2011 में साल्टलेक स्टेडियम में हुए उस मैच से पहले आर्थिक दिक्कतों के चलते दोनों टीमों का दौरा खटाई में पड़ गया था। उसी समय शारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन ने इस आयोजन का जिम्मा संभालने वाले तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता को करोड़ों रुपये दिए थे।

मैच के प्रसारण का अधिकार भी समूह के टीवी चैनल (चैनल 10) को ही मिला था। अब सीबीआई इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, समूह की एक कंपनी शारदा रियल्टी के खातों की जांच से पता चला है कि उस साल सितंबर में हुए मैच से कुछ समय पहले ही कंपनी के खातों से करोड़ों रुपये निकाले या ट्रांसफर किए गए थे।

सीबीआई का कहना है कि बिना ठोस सबूत के फिलहाल इन दोनों मामलों को आपस में जोड़ कर देखना जल्दबाजी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें