फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा मौत: हैरानी भरे हैं फोरेंसिक टीम के खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच फोरेंसिक एक्सपर्ट ने छह दिन की माथापच्ची के बाद सारा की मौत के रहस्य से परदा उठ जाने का दावा तो कर दिया, लेकिन गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती नजर आ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, फोरेंसिक टीम ने मौत की वजह हादसा साबित की है। इसके लिए जो कहानी बनाई है, वह गले उतरना मुश्किल है। रिपोर्ट कहती है, कार का एक रिम टूटने से अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई। दूसरा रिम मुड़ जाने से सारा को इतनी चोट आई कि उसकी मौत हो गई।

सड़क पर कार के टायर घिसे हुए थे। कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त थी। पीछे के एक पहिये का रिम मुड़ा हुआ था। आगे के एक पहिये का रिम टूटा हुआ था। इस आधार पर घटना को हादसा बताया गया। इसके बाद साबित किया गया कि सारा की मौत कैसे हुई और अमनमणि घायल होने से कैसे बचा? यह जांच रिपोर्ट गले उतरना बहुत ही मुश्किल है।
विज्ञापन

पांच फोरेंसिक एक्सपर्ट कर रहे माथापच्ची

कार अमनमणि चला रहा था। सारा आगे की सीट पर उसके बगल में बैठी थी। जांच से जुड़े सूत्रों ने रिपोर्ट के बारे में बताया कि सारा की सीट के ठीक पीछे वाले पहिये का रिम टूटा मिला। जबकि अमनमणि की सीट के आगे वाले पहिये का रिम मुड़ा हुआ मिला। इसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई।

इसी से अनुमान लगाया गया कि हाईवे पर तेज रफ्तार कार के सामने जैसे ही बच्ची आई तो अमनमणि ब्रेक लगते हुए कार को सड़क के साइड में ले गया। यहां एक पेड़ की ठूंठ है। इसके ऊपर से पिछला पहिया गुजरा होगा जिससे रिम मुड़ गया और टायर की हवा निकल गई। इसके बाद गाड़ी हवा में उछलकर सड़क किनारे के गड्ढे में गिरी।

कार नीचे गिरते ही अमनमणि की तरफ के पहिये का रिम टूटा। इसके चलते उसे झटका नहीं लगा। सारा की साइड का पहिया ठीक था, इसलिए उसे जोर से झटका लगा। वह डैशबोर्ड से टकराई। उसे पसलियों पर चोट लगी, जिससे उसके फेफड़े फट गए। इससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

कब मिलेगा इन सवालों का जवाब?

कनपटी पर चोट कैसे लगी?
अगर सारा डैशबोर्ड से टकराई तो उसकी कनपटी से खून कैसे निकला? उसकी टक्कर आगे की ओर हुई तो वह गाड़ी के बाहर कैसे निकल गई?

कहां गई वह लड़की?
अगर अमनमणि ने किसी बच्ची को बचाने की कोशिश की तो पुलिस और फोरेंसिक टीम अभी तक उसे क्यों नहीं ढूंढ पाई है?

अमनमणि को चोट क्यों नहीं?
जानकारों का कहना है कि कार जमीन पर गिरते समय रिम टूट जाने से झटके का असर पूरी तरह खत्म नहीं हो सकता। ऐसी सूरत में अमनमणि को भी चोट आनी चाहिए थी।

रिम की रिपोर्ट कितनी सही?
फोरेंसिक जांच में यह कैसे पता लगा कि पहले कौन सा रिम मुड़ा और बाद में कौन सा टूटा? इसे जानने का कोई तरीका नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें