कभी भारत को जीतकर इंग्लैंड की महारानी को सौंपने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी को अब ‘इंडिया’ ने ही खरीद लिया है। मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदा है।
यह भारी-भरकम डील 15 मिलियन डॉलर में हुई है। कंपनी के प्रमुख शेयर खरीदने के बाद अब संजीव ही ईस्ट इंडिया कंपनी के मालिक बन गए हैं।
संजीव के मुताबिक, यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है। इसके चलते वह इतनी बड़ी रकम देने को तैयार हो गए। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा।