फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव चतुर्वेदी, अंशु गुप्ता को रेमन मैगसेसे सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु गुप्ता और संजीव चतुर्वेदी को एशिया के नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रख्यात रेमन मैगसेसे पुरस्कार सम्माानित किया जाएगा। अंशु गुप्ता गैर सरकारी संगठन गूंज के संस्थापक हैं, जबकि संजीव चतुर्वेदी जानेमाने आईएफएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेमन मैगसेसे पुरस्कार सामाजिक, साहित्यिक, पत्रकारिता, प्रशाासनिक व सामुदायिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हर वर्ष फिलिपिंस की सरकार की ओर से दिया जाता है।

फिलिपिंस के प्रथम राष्ट्रपति रेमन मैगसेसे की स्मृति में 1957 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई है। भारत की कई महत्वपूर्ण हस्तियां इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

जानिए, संजीव और अंशु के क्या हैं योगदान

इस वर्ष जिन दो शख्सियतों को ये पुरस्कार दिया जा रहा है, उनमें संजीव चतुर्वेदी अपने प्रशासनिक फैसलो के लिए काफी चर्चित रहे हैं। वह एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी रह चुके हैं। हालांकि एम्स में हो रही कई धांधलियों पर सवाल उठाने के कारण उन्हे वहां से हटा दिया गया।

जबकि अंशु गुप्ता का संगठन गूंज आपदा राहत समेत सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय है।

अंशु ने संगठन की शुरुआत 1999 में की थी। संगठन झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट के भी कई काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें