बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गुरुवार को पुणे के यहवदा जेल से रिहा हो गए। बाहर आते वक्त उन्होंने जेल के ऊपर लगे तिरंगे झंडे को सलामी दी। झंडे को सलामी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा सकता हैं कि जेल से बाहर आते समय उन्होंने सबसे पहले अपना बैग जमीन पर रखा और जेल की धरती को प्रणाम किया। इसके बाद वह पीछे मुड़े और तिरंगे को सलाम किया।
जब संजय जेल से बाहर निकले तो उनका स्वागत करने के लिए भारी संख्या में लोग बाहर मौजूद थे। नीले शर्ट और जींस पहने हुए जब वह बाहर निकले तो उनके चेहरे पर रिहाई की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
इस दौरान यह भी खबरें आई कि राजकुमार हिरानी संजय दत्त के बाहर आने की शूटिंग भी कर रहे थे। बताया जाता है कि हिरानी संजय की जीवनी पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें यह सीन भी शामिल किया जाएगा। गौरतलब हैं संजय दत्त पिछले 42 महीनों से पुणे की यरवदा जेल में कैद थे।
देखें वायरल वीडियो...