फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के वकील के घर पसरा मातम

Wed, 12 Jun 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के माहिम में सोमवार शाम को अतलाफ मंजिल बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे में संजय दत्त के वकील रिजवान मर्चेंट के 12 साल के बेटे, पत्नी और मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


रिजवान के मृत बेटे फराज मर्चेंट ने मलबे में दबे होने के दौरान अपने पिता को कई बार फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो पाई।

इस दुर्घटना में उनकी पत्नी आसिफा और मां तहेरा की भी मृत्यु हो गई। रिजवान मर्चेंट ने कहा कि मेरा बेटे को मैंने गोदी में उठाया पर कुछ नहीं बोला। बेटे लाश बरामद कर ली गई है।

आपराधिक मामलों के 54 वर्षीय वकील रिजवान मर्चेंट वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बॉम्ब ब्लास्ट मामले में संजय दत्त के वकील हैं।

अतलाफ मंजिल में स्थित अपने इस घर में वह तीन दशकों से रह रहे थे। उनका परिवार इस छह मंजिला इमारत के पहली मंजिल में रह रहा था।

रिजवान को छोड़कर उनका पूरा परिवार सोमवार सुबह तुर्की से लौटा था। उनकी बड़े बेटे फैज मर्चेंट जो एक वकील हैं और उनकी बेटी फिजा उस समय दक्षिण मुंबई में अपने ऑफिस में थे। उन्हें पड़ोसियों से दुर्घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मर्चेंट परिवार वहां पहुंचा तो उन्हें यह बुरी खबर सुनने को मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें