फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में संजय दत्त, सजा या मजा?

Sat, 07 Dec 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त के पिछले दो महीने का गणित निकालकर देखें तो वह जेल और घर में करीब-करीब बराबर रहे हैं।
विज्ञापन


संजय दत्त आर्म्स एक्ट के तहत पुणे की येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से संजय दत्त के जेल में रहने के आंकडों पर गौर करें तो पाएंगे कि संजय दत्त जितना जेल में रहे हैं उतना ही वह घर पर भी रहे हैं।

बीमारी की वजह से संजय दत्त को 29 सितंबर को जेल से छुट्टी मिली थी। वह इलाज के लिए अपने मुंबई स्थित घर पर थे। पहले यह छुट्टी 15 दिन के लिए थी जिसे बाद में एक महीने के लिए कर दिया गया था।
विज्ञापन


संजय दत्त ने लगभग एक महीने दो दिन के बाद जेल में सरेंडर किया था। वह 30 अक्टूबर को पुणे की जेल में लौटे थे। लगभग एक महीने 6 दिन के बाद ही संजय दत्त को फिर से एक महीने की छुट्टी मिल गई है।

इस तरह अगर पिछले दो महीनों को देखें तो संजय दत्त जितने दिन जेल में रहे हैं लगभग उतने ही दिन उन्होंने घर में बिताए हैं।

इस बार संजय दत्त पत्नी की बीमारी के नाम पर जेल से बाहर निकले हैं। हालांकि इस पर विवाद भी होना शुरू हो गया है। संजय की पत्नी मान्यता दो दिन पहले ही एक फिल्मी कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंची थीं।
विज्ञापन


राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू
संजय दत्त के जेल से बाहर आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। भाजपा ने इसे संजय दत्त के प्रति सरकार का नरम रवैया बताया है। वहीं एनएसपी के नेता संजय दत्त का बचाव करते हुए दिख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें