फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी एनडीए में शामिल

Sat, 05 Jan 2013 09:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा ने शनिवार को अपनी नई पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का राष्ट्रीय स्तर पर गठन का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने पार्टी के एनडीए में शामिल होने की भी घोषणा की। संगमा ने कहा है कि पार्टी को मणिपुर में राज्य स्तर पर पहले से ही मान्यता प्राप्त है। पार्टी का चुनाव निशान किताब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपीपी मणिपुर में पिछले कई विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है और कई सीटें भी जीत चुकी है। संगमा ने पिछले साल एनसीपी से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था। अब उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के गठन का ऐलान किया है। मगर उनकी इस मुहिम में फिलहाल उनकी बेटी और सांसद अगाथा संगमा साथ नहीं हैं।

संगमा ने कहा कि वह तकनीकी कारणों से एनसीपी में ही रहेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अगला चुनाव एनपीपी के उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगी। गौरतलब है कि अगाथा एनसीपी की सांसद हैं। अगर वह एनपीपी में शामिल होती है तो उनकी संसद सदस्यता जा सकती है। इसके चलते उन्होंने फिलहाल पार्टी से सीधे तौर पर दूरी बनाई है।
विज्ञापन


संगमा ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर भारत में ही नहीं बल्कि आदिवासी बहुल राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में भी अपना विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि इस साल मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव में ही नहीं बल्कि पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में भी शिरकत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें