फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! लड़कियों से छेड़छाड़ की तो करंट मारेगी ये सैंडिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। शासन-प्रशासन के साथ ही कुछ विद्यार्थी भी इस प्रयास में जुटे हैं कि महिलाएं सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


सोमवार को अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने इस दिशा में अपने अनूठे आविष्कारों का कैंपस में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में दुश्मनों को झटका देने वाली सैंडिल तो लोकेशन बताने वाली लेडीज जींस के अलावा ऐसी मशीन भी प्रदर्शित की गई जो पैडल मारने पर कपड़े धो देती है।
विज्ञापन

मारने पर जोरदार झटका देती है सैंडिल

बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की द्वितीय वर्ष की सलोनी यादव ने ऐसी फैशनेबल सैंडिल का प्रदर्शन किया, जो जीपीएस से लैस है। यह सैंडिल पहनने वाले की लोकेशन बताती है।

छात्रा ने बताया कि करीब 2800 रुपए लागत वाली इस सैंडिल को पांच से छह महीने के बीच सिर्फ दो घंटे चार्ज करना पड़ता है। सीएस द्वितीय वर्ष की रिजुल पांडे ने करंट वाली सैंडिल पेश की। यह सैंडिल किसी को मारने पर उसे जोरदार झटका देती है। इसमें सैंडिल पहनने वाला करंट से सुरक्षित रहता है। इसकी लागत एक हजार रुपये है।

सीएस की दीक्षा पाठक व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की अंजली ने लेडीज जींस पेश की। इसमें लगा यंत्र आपात स्थिति में बटन दबाने पर पांच ऐसे लोगों को सूचना भेज देगा, जिनके नंबर उसमें फीड होंगे। इसके अलावा साइकल चालित वॉशिंग मशीन और घड़े वाले कूलर का भी प्रदर्शन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें