महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक तहसीलदार को बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
औरंगाबाद से 200 किमी दूर पंटोडा गांव में तहसीलदार विद्याचरण कदवालकर को खुफिया जानकारी मिली कि गांव के बास अवैध रूप से बालू खनन हो रहा है। कदवालकर सब डिवीजनल अधिकारी वैजनाथ भालेराव व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गया।
अधिकारियों को देख कर बालू माफिया के सदस्यों ने मौके से भागने की कोशिश की। जब तहसीलदार ने एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, तो उसने तहसीलदार को अपने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है।