समझौता एक्सप्रेस बम धमाके के दोषी स्वामी असीमानंद की सशर्त जमानत का नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) विरोध नहीं करेगी। इनको पिछले साल ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया था।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि असीमानंद की विशेष अनुमति याचिका के खिलाफ एजेंसी को कोई ठोस मुद्दा नहीं मिला इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट में इस जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी।