हिरण शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल के आरोपी अभिनेता सलमान खान को 10 मार्च को जोधपुर की अदालत ने तलब किया है। करीब 17 साल से चल रहे मामले में इस दिन सलमान खान का बयान होगा। सलमान के बयान के बाद इस मामले की अंतिम बहस होगी।
मामले में जल्दी फैसला आने की उम्मीद है। मामले के तहत वर्ष 1998 में जोधपुर में हम साथ-साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार के आरोप हैं।
इस दौरान उनके कमरे से लाइसेंस अवधि पार की एक पिस्टल व राइफल बरामद की। इसके बाद सलमान पर आम्र्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा और दर्ज किया गया था।