फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को 10 मार्च को अदालत ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिरण शिकार में अवैध हथियार के इस्तेमाल के आरोपी अभिनेता सलमान खान को 10 मार्च को जोधपुर की अदालत ने तलब किया है। करीब 17 साल से चल रहे मामले में इस दिन सलमान खान का बयान होगा। सलमान के बयान के बाद इस मामले की अंतिम बहस होगी।
विज्ञापन


मामले में जल्दी फैसला आने की उम्मीद है। मामले के तहत वर्ष 1998 में जोधपुर में हम साथ-साथ है की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार के आरोप हैं।

इस दौरान उनके कमरे से लाइसेंस अवधि पार की एक पिस्टल व राइफल बरामद की। इसके बाद सलमान पर आम्र्स एक्ट के तहत एक अलग से मुकदमा और दर्ज किया गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

अंतिम बहस के साथ फैसले की उम्मीद

आम्र्स एक्ट मामले में सलमान ने सीजेएम जोधपुर (ग्रामीण) की अदालत में खुद को बेगुनाह बताते हुए पांच और गवाहों को बुलाने की इजाजत मांगी थी।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इन सभी पांचों गवाहों से जिरह पूरी हो गई है। अब सलमान को अदालत ने 10 मार्च को हाजिर होने को कहा है।

अदालत में सलमान को आरोप सुनाए जाएंगे और सफाई देने का मौका मिलेगा। सलमान को वकीलों के सवालों के जवाब भी देने होंगे। इसके बाद मामले की अंतिम बहस शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें