फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की बॉलीवुड ब्रिगेड में जुड़ा एक और खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने की है मोदी की तारीफ। उन्होंने कहा है कि पिछले 12-15 साल से गुजरात में कोई दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी लोगों के निशाने पर इसलिए हैं कि वो दंगों के बाद भी चुनाव जीते। 1992 में मुंबई में जो दंगे हुए थे उस वक्त महाराष्ट्र का सीएम कौन था कोई उनका नाम तक नहीं लेता।

हालांकि उन्होंने मोदी का समर्थन करने से इंकार कर दिया लेकिन ये जरूर कहा कि इस बार मेरा वोट गुड मैन को जाएगा।

सलमान भी पहले कर चुके हैं तारीफ

सलीम खान के बेटे और मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान भी मोदी की तारीफ कर चुके हैं। 'जय हो' के प्रमोशन के लिए सलमान अहमदाबाद गए थे और मोदी के साथ पतंग उड़ाते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आईं थी।

उस वक्त एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि बेस्ट मैन की पीएम बनना चाहिए और आपके सामने गुड मैन खड़ा है।

इसके बाद कुछ मुस्लिम संगठनों ने सलमान खान के बयान की आलोचना की थी और मुसलमानों से उनकी फिल्म 'जय हो' ना देखने की अपील भी की थी।

मल्लिका शेरावत भी हैं मोदी की फैन

मल्लिका शेरावत तो कई बार अपने मोदी प्रेम का इजहार कर चुकी हैं। उन्होंने तो मोदी को शेविंग करा लेने को भी कहा था।

मल्लिका ने कई बार सार्वजनिक मंच पर मोदी की तारीफ की थी और मोदी के 63वें जन्मदिन पर वीडियो के माध्यम से शुभकामनाएं भी दी थीं।

उन्होंने तो अपने शो में ये भी कहा था कि जो मोदी कहेंगे वो मैं करूंगी। मल्लिका ने मोदी को 'मोस्ट एलिजबल बैचलर' बताया था और कहा था कि राहुल नहीं बल्कि मोदी को ये खिताब दिया जाना चाहिए।

राखी सावंत भी नहीं हैं पीछे

अपनी पार्टी बनाकर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोंकने वाली राखी सावंत भी मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। आईटम गर्ल के तौर पर मशहूर हुईं राखी भी कई बार मोदी के प्रति अपनी दीवानगी को बता चुकी हैं।

मार्च की शुरुआत में राखी बीजेपी दफ्तर पहुंच गई थीं और खुद को बीजेपी कार्यकर्ता घोषित कर दिया था लेकिन शायद उनकी दाल नहीं गली। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई। हालांकि उनका मानना है कि भारत के लिए यही अच्छा होगा कि मोदी पीएम बनें।

परेश रावल पर भी मोदी का जादू

अहमदाबाद पूर्व से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अभिनेता परेशा रावल को मोदी का दोस्त माना जाता है। खबर के मुताबिक मोदी के कहने पर ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा है।

आपको बता दें कि मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म में परेश, मोदी का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले परेश, सरदार पटेल का भी किरदार निभा चुके हैं।

उनको टिकट देने पर भी काफी विवाद हुआ था। उनको वर्तमान सांसद हरिन पाठक का टिकट काट कर टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

बप्पी लहरी और किरण खेर भी जुड़े

मोदी की लहर कहीं हो ना हो लेकिन बॉलीवुड में ये लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। बप्पी लहरी और किरण खेर भी मोदी के कारण बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में हैं और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गुलपनाग को टक्कर दे रही हैं।

मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी दा भी बीजेपी में शामिल होने के बाद से मोदी के लिए गा रहे हैं। माना जा रहा है कि वो पार्टी के लिए भी कुछ धुनें बना रहे हैं जो जल्द ही सुनाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें