फिल्म अभिनेता सलमान खान ने हिट एंड रन मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो उस वक्त अपनी एसयूवी की ड्राइविंग सीट पर नहीं थे जिसने फुटपाथ पर सो रहे काफी सारे लोगों को कुचल दिया था।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। यह मामला 28 सितंबर, 2002 का है। सलमान पर आरोप है कि उस रात उनकी तेज रफ्तार लैंड क्रूजर कार अनियंत्रित होकर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक फुटपाथ पर चढ़ गई थी, जिससे वहां सो रहे लोगों में से एक की मौत हो गई और करीब 4 लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि उस वक्त बताया गया था कि जिस समय ये सड़क-हादसा हुआ उस वक्त सलमान नशे में थे। इस मामले में करीब 25 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं।