फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह मियां भी नहीं जानते कब होगी सलमान की शादी

Sat, 13 Oct 2012 11:58 PM IST
खंडवा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध स्क्रिप्टराइटर सलीम खान ने कहा कि अल्लाह मियां भी नहीं जानते कि उनका बेटा कब शादी करेगा। मेरी इच्छा है कि हमारी बहू जल्द से जल्द हमारे घर आनी चाहिए लेकिन यह सब हमारे हाथ में नहीं है।
विज्ञापन


76 वर्षीय सलीम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2011-12 के लिए घोषित नेशनल किशोर कुमार अवार्ड ग्रहण करने के लिए यहां आए हुए हैं। यह पुरस्कार म्यूजिक लीजेंड किशोर की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। पुरस्कार के तहत दो लाख नगद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। किशोर को महान कलाकार बताते हुए सलीम ने कहा कि कोई भी उनके जैसा नहीं हो सकता है।

किशोर के बड़े भाई और अभिनेता अशोक कुमार से अपनी दोस्ती को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गांगुली परिवार प्रतिभासंपन्न था। कोई भी व्यक्ति उन ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाएगा जहां तक दादा मुनि और दिलीप कुमार पहुंचे। यह अब नामुमकिन लगता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्टार किसी फिल्म को ओपनिंग दिला सकता है लेकिन फिल्म तो स्क्रिप्ट और स्टोरी के ही दम पर चलती है। सलमान भी ऐसी फिल्मों को हिट नहीं करा सकते जिसकी स्टोरी में दम न हो। यही वजह है कि मिस्टर और मिसेस खन्ना नहीं चली। पहले फिल्में विशुद्ध कला और मनोरंजन के के लिए बनती थी लेकिन आज फिल्में पैसों के लिए बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें