फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गिराने के बयान से पलटे साक्षी महाराज

Thu, 05 Feb 2015 08:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने एक बयान पर फिर पलटी मार ली है। सरकार बनाने या गिराने संबंधी बयान देने वाले साक्षी ने यूटर्न लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


सर्वांगीण विकास की राजनीति के लिए पीएम की सराहना करते हुए साक्षी ने मोदी को दैवीय शक्ति वाला व्यक्ति करार दिया है। पार्टी उनको विवादास्पद बयानों के चलते कारण बताओ नोटिस भी जारी कर चुकी है।

मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में साक्षी महाराज ने कहा था कि मोदी को एक तरफ अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तो दूसरी तरफ हिंदू एजेंडे पर भी ध्यान देना चाहिए। उनके हवाले से कहा गया था कि वह सरकार बना भी सकते हैं और गिरा भी सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि अपने इस बयान से पलटते हुए भाजपा सांसद ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कुछ समय तक इंतजार किया जाना चाहिए क्योंकि सरकार का ध्यान विकास पर है। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी समेत सभी लोग अयोध्या में विवादास्पद जगह पर राम मंदिर का निर्माण होते देखना चाहते हैं।

उन्होंने सरकार को किसी तरह की धमकी देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्होंने दावा किया कि वह मोदी के सिपाही हैं और उनके प्रशंसक हैं। ऐसे में सरकार को गिराने या बनाने की बात कैसे कह सकता हूं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें