उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को फिर विवादित बयान दिया और असदउद्दीन व अकबरुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी बताया।
उन्होंने त्रिपुरा के राज्यपाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिन लोगों ने याकूब मेनन की फांसी का विरोध किया, उन सभी की बैक ग्राउंड की जांच होनी चाहिए।
साक्षी महाराज शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर पत्रकारों बातचीत कर रहे थे। ओवैसी के बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों को फांसी दिए जाने के बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।
उन्होंने कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद के आरोप पर बोलते हुए कहा कि हिंदू और भगवा कभी आतंकवाद हो ही नहीं सकता। हिंदुस्तान और विश्व में आतंकवाद किसकी देन है यह सभी लोग जानते हैं।