फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ से पद्म पुरस्कार वापस ले सकती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्म श्री से सम्मानित अभिनेता सैफ अली खान से केंद्र सरकार पुरस्कार वापस लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मुंबई पुलिस से अभिनेता के खिलाफ एक रेस्तरां में मारपीट के आरोप में सात महीने से लंबित रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरटीआई (सूचना अधिकार) कार्यकर्ता के एक आवेदन के जवाब में जानकारी दी है कि इस संबंध में 20 अगस्त, 2014 को मुंबई पुलिस को भेजे गए पत्र के जवाब का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता ने की शिकायत

आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की थी कि एक रेस्तरां में अभिनेता सैफ अली के खिलाफ मारपीट करने का आरोप है, जिसमें उनके खिलाफ मुंबई की अदालत में आरोप भी तय हो गए हैं। लिहाजा उनसे पद्म श्री पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए।

आरटीआई कार्यकर्ता अग्रवाल ने कहा कि अभिनेता पर कई अन्य आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सैफ के नाम की सिफारिश अवार्ड कमेटी ने की थी, लेकिन बैठक में शामिल सदस्य का नाम नहीं बताया।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस संबंध में मुंबई पुलिस को रिमाइंडर भेजा गया है। इसी तरह मंत्रालय को एक और शिकायत मिली है जिसमें संबंधित कर प्राधिकरण ने अरुण फिरोदिया से पद्म श्री वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें