फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.82 करोड़ के बकाये पर सहारा की दस हजार एकड़ की एंबी वैली सील

Tue, 01 Mar 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय के जेल जाने के बाद से कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है, जहां चार करोड़ के बकाये पर प्रशासन ने सहारा ग्रुप की बहु चर्चित टाउनशिप एंबी वैली को सील कर दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने जिस टाउनशिप को सील किया वह दस हजार एकड़ से ज्यादा जगह में फैली हुई है। पुणे के लोनावाला में स्थित इस संपति को मुलसी तालुका के तहसीलदार ने नॉन एग्रीकल्चर टैक्स के 4.82 करोड़ रुपये का भुगतान न होने की एवज में सील कर दिया।
विज्ञापन


सहारा ग्रुप की एंबी वैली उस समय चर्चाओं में आई थी जब एक भारतीय नियामक ने जांच में पाया था कि इस प्रोजक्ट को बचाए रखने के लिए 15 अरब रुपये खपा दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें