फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी से भरोसा टूट गया: पायलट

Wed, 27 Aug 2014 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि भाजपा से जनता का भरोसा टूट गया है।
विज्ञापन


पहले भाजपा ने महंगाई, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मामले उठाकर वोट मांगे, लेकिन अब भाजपा की पोल खुल चुकी है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस चारों सीटों पर भाजपा के लिए चुनौती होगी।

पायलट ने दावा किया कि सभी सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी।

पायलट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, "चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज कर भाजपा का भ्रम तोड़ेगी।"

उन्होंने कहा, "भाजपा ने विकास के लिए निजीकरण की लाठी पकड़ी हुई है और इससे जनता का कोई भला नहीं होने वाला।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें