फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने गोद लिया आंध्र प्रदेश का ये गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की पारी को विराम देने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब बतौर राज्यसभा सांसद अपनी दूसरी पारी को भी उसी शिद्दत के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


तेंदुलकर ने भी मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आंध्रप्रदेश के गुदूर मंडल में स्थित पुत्तमराजू केंद्रिका गांव को गोद लिया है। सचिन अब अपनी सांसद निधि के 4 करोड़ रूपयों का इस्तेमाल इस गांव को स्मार्ट गांव में तब्दील करने के लिए करेंगे।

शनिवार की शाम को कृष्णापट्नम बंदरगाह पहुंचे सचिन तेंदुलकर ने इस गांव को गोद लेने का फैसला किया। गुलाबी टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहने सचिन भव्य स्वागत हुआ। वहीं इस बंदरगाह पर पहले से मौजूद बच्चे भी सचिन की एक झलक पाने को बेताब दिखे। अपने तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सचिन को शनिवार को बंदरगाह पर रात्रिविश्राम के बाद रविवार को गांव के दौरे पर जाना था जहां सचिन के आगमन को देखते हुए काफी सारे प्रोग्रामों का आयोजन रखा गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव को गोद लेने के बाद सचिन की यह पहली आधिकारिक यात्रा थी। सचिन ने अपनी इस यात्रा के दौरान ही सांसद स्थानीय विकास योजना के तहत गांव की रूपरेखा बदलने के लिए 2.79 करोड़ रूपए की मदद से एक योजना का खाका तैयार करवाया। इस दौरान सचिन ने गांव के किसानों, उनके बच्चों और युवाओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

तैयार हुई विकास की रुपरेखा

तेंदुलकर इस गांव को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी इस योजना के लिए जिलाधिकारी एन श्रीकांत और अपर जिलाधिकारी जी रेखरानी से भी बात की। इन लोगों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से एक मसौदा तैयार किया था।

सचिन इन अधिकारियों के मसौदे से इतना खुश हुए कि उन्होंने बिना किसी देर के इन मसौदों को अपनी मंजूरी दे दी।

इसीबीच आला अधिकारी सचिन के गांव के दौरे को लेकर पुख्ता तैयारियों में चाक चौबंद दिखे। कार्यक्रम के मुताबिक सचिन को 16 नवंबर को ही गांव का दौरा करना था। गौरतलब है कि 16 नवंबर सचिन के लिए काफी खास है क्योंकि इसी दिन सचिन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।

इस गांव का कायाकल्प करने के लिए तैयार हुई इस योजना के मुताबिक अगर योजना ने ठीक ढंग से काम किया तो गांव में सड़क, पानी, बिजली, स्कूल और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में ज्यादा अड़चने नहीं आएंगीं और गांव वाले जल्द ही इन सुविधाओं का लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें