फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले डेंगू से परेशान, अब 40 लाख के बिल ने बनाया 'बंधक'

Fri, 31 May 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रुस की रहने वाली एक 74 साल की महिला अपनी बेटी के साथ चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 'फंस' गई हैं।
विज्ञापन


दरअसल ओलगा कोंद्रापिएवा को डेंगू हो गया था तब उन्हें अक्टूबर 2012 में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने वेंटिलेटर के सहारे उनका इलाज जारी रखा।
विज्ञापन


अब उनके उपचार का बिल 40 लाख रुपये हो गए हैं। बेटी तान्या भी अस्पताल में ही हैं। अस्पताल का बिल भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।

खुद को तान्या का दोस्त बताने वाले ब्रिटेन निवासी लिंडसे डेनियल ने बिल भरने की बात कही है लेकिन उन्होंने अभी तक भुगतान नहीं किया है।

हालांकि अस्पताल अभी भी उनका इलाज कर रहा है।

तान्या ने बताया कि उसकी मां बीमार हैं और आगे के इलाज के लिए उन्हें ब्रिटेन ले जाना है। डेनियल इसमें उनकी मदद करेंगे।

अपोलो के मुख्य कायर्कारी अधिकारी वी सत्यनारायण रेड्डी ने बताया कि ओलगा फिट हैं।

उन्होंने अपील की है कि जो भी उनके प्रति जिम्मेदार है वह आगे आए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर ले जाए।

उन्होंने बताया कि मां बेटी साईं बाबा की भक्त हैं और वे 12 साल पहले पुट्टपर्थी आई थीं। दोबारा चेन्नई आने पर ओलगा बीमार हो गईं। 23 अक्टूबर को उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें