फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल के लिए दौड़ा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है और सरदार पटेल की जन्मतिथि भी है। जहां एक ओर राहुल गाँधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम ने दिल्ली के विजय चौक पर जनता को संबोधित किया और फिर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। विजय चौक से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर की इस दौड़ में मोदी खुद भी दौड़े।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े दिग्गज पहुंचे। मोदी के तमाम मंत्री और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां भी रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़े।


विज्ञापन

ट्विटर पर पीएम ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं देशवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं।"

I join my fellow countrymen & women in remembering former PM Smt. Indira Gandhi on her Punya Tithi.— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2014


मोदी ने सरदार पटेल को भी याद किया और ट्विटर पर लिखा कि-

भारत माँ के महान सपूत, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शत् शत् नमन। I bow to Sardar Vallabhbhai Patel on his birth anniversary.— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें