फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के भाषण से पहले रैली में चली कुर्सियां

Thu, 30 Jan 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के किशनगंज में सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा हुआ। सोनिया बिहार में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की शाखा का उद्घघाटन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी के भाषण से पहले जमकर हंगामा मचाया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए जमकर कुर्सियां चलाईं और सोनिया के विरोध में नारे लगाए। जब प्रदर्शन हो रहा था, मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि हंगामा क्यों किया गया और प्रदर्शनकारी किस पार्टी से जुड़े हुए हैं।

मोदी पर साधा निशाना
भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आज ऐसी ताकतें भी मौजूद हैं जो महात्मा गांधी की विचारधारा के खिलाफ हैं। हमें मिलकर उनका सामना करना होगा।
विज्ञापन


हालांकि, सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह पार्टी सत्ता के लालच में सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'महात्मा गांधी ने हमें धार्मिक सद्ïभाव और सभी समुदायों में आपसी भाईचारे की शिक्षा दी थी, लेकिन ये लोग जहर फैला रहे हैं।

सोनिया ने गिनाए विकास कार्य
हंगामा के बाद भाषण देने आईं सोनिया गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान किए विकास कार्यों को गिनाया। सोनिया गांधी ने सूचना के अधिकार, शिक्षा के अधिकार और मुस्लिम समुदाय के लिए किए विकास कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि बेशक कांग्रेस की सरकार बिहार की सत्ता पर काबिज न हुई लेकिन कभी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया गया। बिहार के विकास कार्यों के लिए केंद्र ने हमेशा बिहार की मदद की है।

यूनिवर्सिटी की शाखा का उद्घघाटन करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इससे युवाओं के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और शिक्षा का प्रसार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें