रेप के आरोपी रह चुके बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन ने विराट कोहली का विकेट लेकर अपने मुल्क को शानदार तोहफा दिया है। लीग मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर बांग्लादेश को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
उस मैच के बाद बांग्लादेश खुशी से सराबोर हो उठा था और रूबेल हुसैन देश के नए हीरो बन कर उभरे थे। उस मैच के बाद ही रूबैल के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने अपना केस वापस ले लिया था।
रेप के केस के कारण रूबेल का विश्वकप में खेलना संभव नहीं था। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें चुना और मामले जमानत देने की अपील की। कोर्ट ने राष्ट्र हित में विश्वकप खत्म होने तक रूबेल हुसैन को जमानत दी थी।