फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने लगाया आरोप 'आरएसएस ने दिया था अंग्रेजों का साथ'

Sun, 08 Nov 2015 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस को अंग्रेजों का हिमायती बताते हुए कहा कि इसी वजह से संघ टीपू सुल्तान को असहिष्णु शासक बता रहा है।
विज्ञापन


टीपू सुल्तान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। आजम खां ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आरएसएस के लोग अंग्रेज के साथ थे और टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।  नगर में शनिवार को जनरल अजीमुद्दीन खां के मकबरे के लोकार्पण के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की ओर से अवार्ड वापसी के विरोध में दिल्ली में निकाले गए मार्च को भाजपा का मार्च बताया। कहा कि मार्च में 14-14 साल के बच्चे शामिल थे।

मार्च में ढोल, नगाड़े बजाए गए और भांगड़ा डाला गया। अनुपम खेर बुद्धिजीवी नहीं हैं, कलम का कलाकार बुद्धिजीवी होता है। अनुपम खेर की पत्नी भाजपा की सांसद हैं, इसलिए वो भाजपा की हिमायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि अभी मुल्क में जो महौल बना हुआ है उसके लिए किसान, मजदूर और छात्र जिम्मेदार नहीं है। जिम्मेदार वो हैं जो संवैधानिक कुर्सियों पर बैठे हुए हैं।

योग को धर्म से जोड़ दिया। योग तो सबका है। इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ देश आजाद हुआ था। ये जरूरी नहीं है कि समाज में एक ही विचारधारा हो, एक ही धर्म हो। सबको साथ लेकर चलने से देश मजबूत होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें