फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत बोले, भाजपा जैसा करेगी वैसा भरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाजपा जैसा करेगी वैसा ही भरेगी। उसका आकलन उसके कार्यों से किया जाएगा। संघ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आज की जरूरत बोलने से ज्यादा काम करने की है। सभी को इसी सूत्र पर काम करना होगा।’
विज्ञापन


सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को कानपुर में ये बात कही। ‘घर वापसी’ पर उन्होंने कहा कि जो भी स्वेच्छा से हो उसमें रुकावट पैदा करना ठीक नहीं है। सिर्फ इतना ध्यान रखने की आवश्यकता है कि जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए।

प्रश्न उठा कि दिल्ली चुनाव में जो परिणाम सामने आया, उसकी पुनरावृत्ति ने हो इसके लिए क्या किया जा रहा है। इस पर संघ प्रमुख ने कहा कि भाजपा का अपना एजेंडा है। वह जो करेगी उसी तरह का उसे प्रतिफल मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

BJP के कामकाज में संघ का दखल नहीं

भागवत ने कहा कि आगे कैसे करना है, इस पर भी उन्हें गंभीरता से सोच विचार करना चाहिए। संघ उसमें दखल नहीं देगा।

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि कोई काम संस्था बनाकर ही किया जाए। आम आदमी की तरह हम अपने स्तर से भी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। इतना ध्यान रहे कि किया जाए, सिर्फ कहा न जाए। संघ प्रमुख ने चुपचाप होकर ऐसा कार्य करने पर जोर दिया, जिससे देश की साख मजबूत हो और हम अपने इरादों में सफल हों।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। संघ की मदद के बाद भी भाजपा दिल्ली में तीन सीटें ही जीत पाई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें