फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर भाजपा में मंथन

Mon, 31 Dec 2012 08:14 AM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात फतह के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में अब मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानंमत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर विचार मंथन शुरू हो गया है। यह विचार हो रहा है कि मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाए कि अंत समय में चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाकर ही संदेश दे दिया जाए। हालांकि इस चुनावी जीत से अब मोदी के लिए 2014 की सियासी जंग में दिल्ली की राह आसान बनती दिख रही है।
विज्ञापन


महिला को पार्टी की कमान सौंपने का सुझाव
भाजपा का आकलन है कि लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं, इसलिए चुनाव की तैयारी में जुट चुकी भाजपा अब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भी पत्ते खोल देने के पक्ष में है। यूपीए से लगातार दो चुनाव हार चुके एनडीए की प्रमुख पार्टी भाजपा आगामी चुनाव में हर हालत में रायसीना हिल्स पहुंचने की कोशिश में है। इसलिए वह समय से पहले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार भी तय कर लेने के पक्ष में है।

सूत्रों के अनुसार इसलिए मोदी के समर्थकों ने इसके लिए एक फार्मूला उछाला है कि पार्टी की कमान सुषमा स्वराज को सौंप दी जाए। महिला को पार्टी की कमान सौंपने से देशभर में सकारात्मक संदेश जाएगा। राजनाथ सिंह को लोकसभा में विपक्ष का नेता बताया जाए और मोदी को अभी से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। हालांकि संघ अब भी गडकरी को पार्टी की कमान दोबारा सौंपने के लिए जुटा है।
विज्ञापन


उम्मीदवारी की दौड़ में मोदी सबसे आगे
इसके बावजूद मोदी समर्थकों की ओर से यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि मोदी के नाम पर सुषमा भी सहमत है। इसके लिए दलील दी जा रही है कि सुषमा चुनाव के दौरान मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए काबिल उम्मीदवार बता चुकी हैं।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली पहले से ही मोदी के साथ हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह व वैंकेया नायडू समेत ज्यदातर बड़े नेता भी मोदी के पक्ष में हैं, जबकि पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी भी मोदी के पक्ष में ताल ठोक रहे हैं।

हालांकि लालकृष्ण आडवाणी और डा. मुरली मनोहर जोशी अभी कोई राय नहीं बना पाए हैं। मोदी के समर्थक लगातार प्रचारित कर रहे हैं कि गुजरात में हैट्रिक बनाने के बाद भाजपा में अब मोदी का कद पहले ही ऊंचा हो चुका है, ऐसे में भाजपा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारी की दौड़ में मोदी सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें