फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर करोड़ों के नोट बिखेरती चली गई कार

Wed, 07 Jan 2015 10:40 PM IST
एजेंसी/कोयंबटूर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर के बाहरी इलाके में एक कार से 500 और 1000 रुपये के नोटों की कई गड्डियां सड़क पर गिर गईं। इन नोटों की कुल कीमत दो से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से कार सलेम से केरल के मालापुरम जा रही थी। वह सामने से आ रही एक बस से घिसटते हुए गुजरी। इसी दौरान कार का दरवाजा खुल गया और नोट सड़क पर गिर गए। इसे देखकर आसपास के लोग और बस के यात्री हैरान हो गए।

सूचना पर पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बरामद कर ली गई हैं और वे दो से तीन करोड़ रुपये हैं। कार के चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें