फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित वेमुला का करीबी दोस्त विश्वविद्यालय से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी का एक छात्र शनिवार दोपहर के बाद से लापता है। दित्ती सुरेश नामक यह युवक रोहित वेमुला का करीबी दोस्त था और अंबेडकर छात्र संगठन से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


केरला के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला 28 वर्षीय सुरेश हाल ही में आत्महत्या करने के बाद चर्चा में आए रोहित का करीबी दोस्त था। सुरेश को मेडिकल जांच के लिए विश्वविद्यालय के ही हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया था जो शनिवार की दोपहर अचानक से कहीं लापता हो गया।

रोहित की मौत के बाद सुरेश विरोध प्रदर्शन करने वाले सक्रिय छात्रों में से एक था। उसके लापता होने की घटना पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि सुरेश तनाव में था और वह पिछले कुछ महीनों से मनोवैज्ञानिक समस्यों से परेशान था।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'मेरे पास कम समय बचा है'

सुरेश के पिता जोसेफ सुरेश कुछ दिन पहले ही केरला से हैदराबाद आए थे। शनिवार को सुरेश के कुछ साथियों की मदद से उन्होंने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

गाचिबाउली पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एम भूपति के मुताबिक, 'जब सुरेश के पिता डॉक्टरों से बात कर रहे थे उसी दौरान वह एक बाइक (केबीवी 8550) पर बैठकर वहां से चला गया।'

उसके कुछ दोस्तों के मुताबिक रोहित वेमुला की मौत के बाद सुरेश थोड़ा परेशान रहने लगा था। उसके कुछ ही दिन बाद उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, 'मेरा सफर खत्म होने में अब बस कुछ ही समय बचा है। कपड़े बदलने के लिए मेरे पास थोड़ा ही समय है।'

1 फरवरी को उसने एक और पोस्ट किया जिसमें उसने लिखा, 'ओम नम: शिवाय... इंशा अल्लाह... आमीन' जिसके बाद वह लगातार ऐसे पोस्ट करता रहा। उसके पिता के ने फिलहाल उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें