फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्र खुदकुशीः बंडारू पर कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की आत्महत्या के सियासी रंग लेने और देश भर में विरोध प्रदर्शन के बावजूद भाजपा झुकने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


मामले में विपक्ष के हमलों से घिरी पार्टी ने श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को क्लीन चिट दे दी है। पार्टी ने दावा किया है कि बंडारू ने मानव संसाधन मंत्रालय को लिखे पत्र में छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में एबीवीपी के छात्रों पर हमले के बाद बंडारू घायल छात्र सुशील कुमार से मिलने अस्पताल गए थे। घायल छात्र ने उनसे विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक गतिविधियां चलाने की शिकायत की थी, जिसे मंत्री ने मानव संसाधन मंत्रालय को भेज दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखे जाने से पहले ही यूनिवर्सिटी की कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन

भाजपा ने बंडारू और स्मृ‌ति को दी क्लीन चिट

भाजपा ने भले ही बंडारू और स्मृति को क्लीन चिट देने की घोषणा की हो लेकिन वेमुला की आत्महत्या के मामले में राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों का विरोध और तेज हो गया है।

मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की। विश्वविद्यालय पहुंचे राहुल गांधी के निशाने पर ईरानी और दत्तात्रेय रहे।

राहुल ने आरोप लगाया कि संस्थान ने न्यायपूर्वक काम करने की बजाय अपनी शक्तियों का इस्तेमाल छात्रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने के लिए किया।

वीसी तथा मंत्रियों ने निष्पक्ष ढंग से काम नहीं किया। छात्र की आत्महत्या इसी का नतीजा है। राहुल ने हालांकि ईरानी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर एचआरडी मंत्री की ओर था।

छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल ने ट्विटर के माध्यम से भी अपनी बात रखी और कहा कि रोहित को इतना दर्द दिया गया कि उसके पास खुद को मारने के सिवा और कोई चारा नहीं था।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।  उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वह दत्तात्रेय को पद से बर्खास्त करें और देश से माफी मांगें।

केजरीवाल के मुताबिक यह आत्महत्या नहीं बल्कि लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की हत्या है। विरोधी दलों ने श्रम मंत्री दत्तात्रेय और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की है।

 इस बीच, तृणमूल कांग्रेस का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सांसद डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में हैदराबाद के लिए रवाना हो गया। आरपीआई के रामदास अठावले बुधवार को रोहित के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने छात्र की आत्महत्या के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हस्तक्षेप की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें