फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जमीन घोटाले में घिरे रॉबर्ट वाड्रा

Fri, 09 Nov 2012 11:28 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के खुलासे के बाद से जमीन घोटालों को लेकर पहले से ही घिरे रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा पर वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक और जमीन घोटाले के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सोमैया ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने राजस्थान के बीकानेर व जैसलमेर में किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन सस्ते दामों पर खरीद ली। इसके बाद केंद्र और राजस्थान सरकार ने बीकानेर व जैसलमेर जिले को सोलर पार्क जोन घोषित कर दिया। अब वाड्रा इसे कई गुना ज्यादा दाम पर सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को बेच रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान मामलों के सहप्रभारी किरीट सोमैया ने जयपुर में भाजपा कार्यालय में वाड्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वाड्रा ने चार कंपनियों स्काई लाइट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड, नार्थ इंडिया आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड, रियल अर्थ एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और कुछ डीलरों के माध्यम से वर्ष 2008-09 से 2011-12 के बीच राजस्थान के किसानों से 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


सोमैया ने आरोप लगाया कि किसानों से जमीन बेहद सस्ते दामों पर खरीदी गई और अब वाड्रा सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों को महंगे दामों पर इस जमीन का सौदा कर रहे हैं, जिससे किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सोमैया ने साथ ही कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने इस मामले में वाड्रा की पूरी मदद की। भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि बंजर जमीन खरीदने के पीछे वाड्रा अपनी मंशा जाहिर करें। गौरतलब है कि गहलोत इस मामले में वाड्रा को क्लीन चिट दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें