फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा जमीन सौदा मामले में ढिल्लों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जमीन सौदा घोटाले की जांच के लिए गठित की गई जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग ने मंगलवार को हरियाणा के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों से करीब 35 मिनट तक पूछताछ की।
विज्ञापन


हरियाणा भवन में हुई इस पूछताछ के दौरान उनसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी को गुड़गांव के सेक्टर 83 में कॉलोनी बसाने के लिए दिए गए लाइसेंस और इस दौरान कृषि भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दी गई मंजूरी के बारे में सवाल पूछे गए।

आयोग ने ढिल्लों से कुछ कागजात भी मुहैया कराने के लिए कहा। अब उनसे बुधवार को भी पूछताछ होगी। गौरतलब है कि ढिल्लों वर्ष 2008 में हरियाणा सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के वित्त आयुक्त थे।
विज्ञापन


इस क्रम में आयोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव डीएस ढेसी से भी पूछताछ करेगा। ढेसी उस दौरान हुड्डा सरकार के प्रधान सचिव थे। गौरतलब है कि आयोग इस मामले में अब तक 16 व्यक्तियों से पूछताछ कर चुका है।
विज्ञापन

अधिकारियों से पूछताछ के बाद आएगी वाड्रा की बारी

आयोग के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान ढिल्लों से कृषि भूमि को अचानक व्यावसायिक इस्तेमाल की इजाजत देने के कारणों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया।

उनसे पूछा गया कि क्या ऐसा किए जाते समय पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया? करीब 35 मिनट की पूछताछ के दौरान ढिल्लों से मामले से जुड़े कागजात भी तलब किए हैं।

अब बुधवार को पूछताछ के दौरान ढिल्लों आयोग से मांगे गए कागजात उपलब्ध कराएंगे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि ढिल्लों से मिली जानकारी के आधार पर अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मुख्य सचिव से जवाब तलब किया जाएगा। उनसे भी करीब करीब वही सवाल पूछे जाएंगे जो मंगलवार को ढिल्लों से पूछे गए।

सूत्रों के मुताबिक आयोग सोमवार और मंगलवार को कंट्री प्लानिंग से उस दौरान जुड़े रहे कुछ और अधिकारियों को तलब कर पूछताछ करेगा।

मई के अंत तक सरकार को रिपोर्ट पेश करने की तैयारियों में जुटा आयोग कंट्री प्लानिंग से उस दौरान जुड़े रहे अधिकारियों से पूछताछ के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा से पूछताछ की तैयारियों में जुटेगा। माना जा रहा है इस सिलसिले में वाड्रा को इसी महीने के अंतिम हफ्ते में तलब किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें