फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके माथुर बने देश नए मुख्य सूचना आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। गत एक दिसंबर को विजय शर्मा का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली था।
विज्ञापन


आमतौर पर सेवारत सूचना आयुक्तों में से ही एक को मुख्य सूचना आयुक्त चुनने की परंपरा है, लेकिन इस बार यह नियुक्ति परंपरा से हटकर हुई है। मालूम हो कि बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली होने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। 
विज्ञापन

नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

62 वर्षीय आरके माथुर का कार्यकाल करीब तीन वर्ष का होगा। त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को 28 मई 2013 को दो वर्ष के लिए रक्षा सचिव बनाया गया था।  

आईआईटी कानपुर से पढ़े माथुर अपने होम कैडर और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और रक्षा उत्पाद एवं आपूर्ति मंत्रालय में सचिव के पद पर रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद आनन-फानन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने माथुर केनाम पर मुहर लगा दी। चयन समिति में प्रधानमंत्री के अलावा वित्त मंत्री अरूण जेटली और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें