यह मामला बिहार के गया जिले के बेलगंज का है। यहां के विधायक सुरेन्द्र यादव के बॉडीगार्ड ने टेकरी रोड स्थित तिलकुट (एक प्रकार की मिठाई) बेचने वाले एक दुकानदार धीरज को बुरी तरह से पीट दिया। इसके जवाब में तिलकुट के दुकानदार ने अन्य साथी दुकानदारों के साथ मिलकर बॉडीगार्ड से लड़ने लगे। बीच-बचाव करने गए विधायक पर भी उन्होंने हमला कर दिया।
दुकानदारों ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक को पकड़ कर पीट दिया और साथ के कुछ अन्य लोगों ने उन पर उबलता हुए तेल भी फेंक दिया। विधायक सुरेन्द्र यादव का कहना है कि उनके चेहरो को निशाना बनाकर तेल फेंका गया था। उनके शरीर के कई हिस्से काफी जल गए हैं। एसएसपी निशांत कुमार तिवारी के अनुसार दुकानदार को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने मिठाई देने में थोड़ी देर कर दी थी।