फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के चुनावी अखाड़े में साथ उतरेंगे लालू-नीतीश

Mon, 21 Jul 2014 01:20 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार में दस सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए राष्ट्रीय जनता दल से तालमेल के संकेत दिए हैं। अगले महीने विधानसभा की इन सीटों के लिए होने वाले तालमेल पर दोनों पार्टियों का नेतृत्व जल्द ही फैसला करेगा।
विज्ञापन


राज्य में जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जनता दल ( यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठजोड़ की चर्चा सही है लेकिन इस बारे में फैसला दोनों का राजनीतिक नेतृत्व ही करेगा। मीडिया और आम लोगों के बीच गठजोड़ का फैसला नहीं हो सकता।

उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल ने दस सीटों में से छह सीटें मांगीं है। इस पर उनका कहना था कि पहले दोनों पार्टियों को साथ बैठ कर गठजोड़ का फैसला तो करने दीजिये। सीटों के बंटवारे पर बाद में बात होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'सीटों के बंटवारे में कोई समस्या नहीं'

इस बीच, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। इस बारे में जो भी फैसला लेना होगा वह दोनों पार्टियों का नेतृत्व लेगा। गौरतलब है कि राजद और जनता दल यूनाइटेड के बीच चुनावी गठजोड़ को लेकर तभी संभावना जताई जाने लगी थी जब 10 मई को सदन में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का राजद की ओर से समर्थन किया गया था।

वशिष्ठ नारायण ने कहा कि जहां तक तालमेल का सवाल है तो पहले हर उस सीट का जायजा लिया जाएगा, जहां चुनाव होना है। अगर दोनों पार्टियों में तालमेल होता है तो सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।

हालांकि दोनों को सीटों पर दावा ठोंकने का पूरा अधिकार है। उन्होंने इन उप चुनावों को सरकार के लिए कसौटी करार दिया और कहा कि नतीजे भाजपा की ओर से किए जाने वाले स्पष्ट बहुमत के दावों की कलई खोल देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें