फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री में तापमान बढ़ रहा और बर्फबारी घट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को जीवन देने वाला गोमुख खुद खतरे में है। हाल के वर्षों में इलाके के तापमान में खतरनाक ढंग से तेजी आई है। वहीं सालाना होने वाली बर्फबारी भी कम हो गई है।
विज्ञापन


यह चिंताजनक खुलासा एक शोध में हुआ है। गंगोत्री ग्लेशियर या गोमुख के सिकुड़ने की खबरें आती रही हैं। इसे मौसमी आंकड़ों से मिलाने के लिए चंडीगढ़ स्थित स्नो एंड एवालांच स्टडी इस्टैब्लिशमेंट के वैज्ञानिकों की पांच सदस्यीय टीम ने 13 सालों का लंबा अध्ययन किया।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन का नतीजा

टीम गंगोत्री से पांच किलोमीटर दक्षिण में स्थित भोजबासा ऑब्जर्वेशन स्टेशन में रुकी थी। वैज्ञानिकों ने 2000 से 2012 के बीच इलाके में आए मौसमी बदलावों पर कड़ी नजर रखी।

इस दौरान अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम तापमान में 0.05 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसी तरह पिछले एक दशक में इलाके में पड़ने वाली बर्फ में भी 37 सेमी की कमी आई है।टीम के एक सदस्य एचएस गुसांई के अनुसार गोमुख का इस तरह गर्म होना जलवायु परिवर्तन का नतीजा है।

यह रिपोर्ट करंट साइंस जर्नल में प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें