भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि बिहार पुलिस ने उनसे और पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से 27 अक्तूबर की पटना रैली को संबोधित नहीं करने का निवेदन किया था। इसके बाद भी हमने रैली को जारी रखने का निर्णय लिया।
बकौल राजनाथ अगर रैली निरस्त होती तो राज्य में दंगे हो सकते थे। रैली के आयोजन स्थल पर हुए सिलसिलेवार विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कुछ जगहों में विस्फोट होने का हवाला देते हुए रैली को संबोधित नहीं करने को कहा था। अधिकारियों ने नरेंद्र मोदी से भी इसी तरह का निवेदन किया। लेकिन हमने रैली जारी रखने का निर्णय लिया। हमने कहा कि जो कुछ भी हो, हम रैली को संबोधित करेंगे।
राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल से कहा कि ‘अगर हम रैली निरस्त करते तो समूचे बिहार में हिंसा फैल जाती, दंगा भड़क जाता’।