फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शेवाले की पिटाई करने पर अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारी ने पंचकुइयां पर कार से रिक्शे के छू जाने पर इस कदर अपना आपा खोया कि रिक्शेवाले को पीट दिया।
विज्ञापन


पिटाई का यह वीडियो वायरल होने के साथ जैसे ही मीडिया में छाया, शासन के निर्देश पर शनिवार शाम को वाणिज्य कर सीटीओ को सस्पेंड कर दिया गया।

नीली बत्ती की कार में सवार होकर वाणिज्य कर सीटीओ डीके सिंह अपने पिता के साथ डाक्टर के पास जा रहे थे कि पंचकुइयां पर रिक्शे से उनकी कार छू गई और साइड मिरर टूट गया। इससे गुस्साए टैक्स अधिकारी ने रिक्शेवाले की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

निलंबन का आदेश किया जारी

पिटाई का यह सीन किसी ने अपने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया, जिसे सोशल मीडिया के साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। शासन के निर्देश पर शाम को डीके सिंह के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।

डीके सिंह जिस कार में सवार थे, उस पर नीली बत्ती लगी हुई थी, जबकि वह मोबाइल विंग से अगस्त में ही हटाए जा चुके थे और इन दिनों प्रवर्तन का काम देख रहे हैं।

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 वीरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, सार्वजनिक  स्थान पर अधिकारी के रूप में सीटीओ ने जो व्यवहार दिखाया, उसे देखते हुए निलंबित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें