उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं 2014 के नतीजे घोषित हो गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर वोबसाइट पर डालना होगा।
इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में 31,27,066 छात्र शामिल हुए हैं। इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा में 150 कैदियों ने भी भाग लिया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य के 9322 परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की थी।
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्र इस बार अपने रिजल्ट का एनालिसिस भी कर सकते हैं। रिजल्ट का यह एनालिसिस एक ही संकाय में उत्तीर्ण छात्र अपने दोस्तों के साथ अपना और दोस्त का रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।
परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र यह एनालिसिस हमारी वेबसाइट http://resultanalysis.amarujala.com पर देख सकते हैं।
अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।