फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाय वाले के नाम पर उल्लू बना रहे मोदी'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मोदी के गढ़ में जाकर उन्हें जोरदार चुनौती दी। गुजरात के वारडोली में राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ बेहद आक्रामक तेवर दिखाए। राहुल गांधी ने केवल मोदी ही नहीं संघ को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस एक जहरीली विचारधारा है। सरदार पटेल और गांधी जी ने जो कहा था वो ये लोग समझते तक नहीं बस मूर्ति बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने पूरी जिंदगी गरीबों के लिए काम किया लेकिन गुजरात में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं होती।

नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो भी उनके दिल में आता है, वो जो कहें वो सच है। बाकी सब कुछ झूठ है। राहुल ने कहा कांग्रेस पार्टी एक संगठन नहीं, एक सोच है। हमारे दिल के अंदर सरदार पटेल, गांधी जी है। उनके विचार हमारे दिमाग में हैं। पूरे देश में बीजेपी के लोग जाते हैं और कहते हैं भ्रष्टाचार है। पर गुजरात में इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखता है।
विज्ञापन

'गुजरात में अमीरों की सरकार'

राहुल गांधी ने मोदी के इतिहास ज्ञान का मखौल उडाया। उन्होंने कहा कि मोदी इतिहास नहीं पढ़ते हैं। गुजरात में लोकायुक्त के गठन में देरी लेकर को भी राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में नौ साल तक लोकायुक्‍त की नियुक्ति नहीं हो पाई, जब कोर्ट ने हस्तक्षेप किया। तब जाकर लोकायुक्‍त की नियुक्ति हो पाई।

राहुल ने यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। लेकिन गुजरात में अमीरों की सरकार चल रही है। यहां हवाई जहाज उड़ रहे हैं।‌ किसान मर रहे हैं। 13,000 सरकारी स्कूल गुजरात में बंद हो गए हैं। यहां सिर्फ एक व्यक्ति को शक्ति दी जाती है।
विज्ञापन

'उल्लू बनाने वाले की इज्जत नहीं करो'

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में 38 लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। गुजरात में 55,000 छोटे उद्योग-धंधे बंद हुए हैं। गुजरात में अमीर लोगों की सरकार है। यहां गरीबों की आवाज नहीं सुनी जाती है।

गुजरात में सिर्फ 5-6 लोग सरकार चलाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमें चाय वाले की इज्जत करनी है, मजदूर की इज्जत करनी है। टैक्सी वाले की इज्जत करनी है। पर उल्‍लू बनाने वालों की इज्जत नहीं करनी है। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता काम करती है और लोग उसका श्रेय खुद ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें