फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमला नहीं रोक पाना भारत की नाकामी: मलिक

Mon, 17 Dec 2012 12:10 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेश रवाना होने से पहले रविवार को पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री रहमान मलिक एक और विवादित बयान दे गए। दोस्ती का पैगाम लेकर भारत आए मलिक ने जाने से पहले मुंबई के आतंकी हमलों को रोकने की नाकामी का ठीकरा भारतीय खुफिया एजेंसियों के सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नरसंहार में भारत के ही नॉन स्टेट तत्व शामिल थे। साथ ही कहा कि अगर भारत-पाक के बीच नियमित संवाद होता तो इस हमले को रोका जा सकता था। इतना ही नहीं, मलिक ने भारत पर सूचनाएं छिपाने का भी आरोप लगाया।

यह लगातार तीसरा मौका है ब अपनी यात्रा के दौरान रहमान मलिक ने विवादित बयान देकर भारत को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की तुलना मुंबई के आतंकी हमले से कर दी। इसके बाद आतंकी अबू जुंदाल को भारतीय खुफिया एजेंसी का एजेंट करार दे दिया।
विज्ञापन


मलिक ने रविवार को भी जुंदाल संबंधी बयान को दोहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि  पाक-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली ने अल-कायदा के आतंकवादी इलियास कश्मीरी, पाक सेना के एक रिटायर मेजर तथा तीन भारतीयों अबू जुंदाल, जबीउल्लाह और फहीम अंसारी के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची थी। मलिक ने कहा कि यह कहना गलत है कि यह किसी देश की प्रायोजित आतंकी घटना थी।

यहां एक व्याख्यानमाला में बोलते हुए मलिक ने कहा कि अमेरिका से आए हेडली ने यहां घूम-घूम कर रेकी की, सामाजिक दायरा बढ़ाया और फिल्में भी बना ली, लेकिन भारतीय खुफिया एजेंसियों की उस पर नजर नहीं पड़ी। अब यह खुफिया एजेंसियों की नाकामी नहीं तो और क्या है।

पीएम अभी नहीं जाएंगे पाक
पाक गृह मंत्री रहमान मलिक ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है, लेकिन पीएम फिलहाल पाक नहीं जाएंगे। मलिक के अनुसार, पीएम ने उनके न्योते को यह कहकर टाल दिया है कि पाकिस्तान ने मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वैसे गृह मंत्रालय की टीम जल्द ही पाकिस्तान जाएगी, जिससे कि भारत दौरे पर आ रहे पाक न्यायिक आयोग की यात्रा के संबंध में शर्तें तय की जा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें