देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस के रहस्यमय रूप से लापता होने से जुड़े दस्तावेज खो गए या नष्ट हो गए हो सकते हैं। इसीलिए उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु की किताब ‘आरटीआई यूज एंड एब्यूज’ के विमोचन मौके पर हबीबुल्लाह ने सरकारी दस्तावेजों के गलत रख रखाव पर टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री जर्मनी गए थे तो नेताजी के कुछ रिश्तेदार उनसे मिले थे। उन्होंने विमान हादसे में नेताजी की मौत या बचने के संबंध में दस्तावेजों के बारे में बात की थी।