फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें चरण में भी टूटे वोटिंग के रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तपती धूप भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी, पिछले छह चरणों की तरह लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में भी बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ।
विज्ञापन


सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर औसतन 65 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज हुआ। पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, जहां 81.35 फीसदी वोट पड़े।

यूपी की 14 सीटों पर 59 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। इस चरण में नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, फारूक अब्दुल्ला, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों की समेत ईवीएम में बंद हो गई है।

मोदी और आडवाणी ने डाला वोट

सुबह मतदान करने वालों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे। मोदी गुजरात के वडोदरा से तथा आडवाणी गांधीनगर से चुनाव मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश में वीआईपी सीट बन चुकी लखनऊ में 54.35 फीसदी, रायबरेली में 52.60 प्रतिशत और कानपुर में 54 फीसदी मतदान हुआ। गुजरात की सभी 26 सीटों पर औसतन  62 फीसदी मतदान हुआ।

यह वर्ष 2009 के चुनाव में हुए 47 फीसदी मतदान से बहुत अधिक है। पंजाब में भी सभी 13 सीटों पर औसतन 73 फीसदी मतदान का रिकार्ड बना है। इस चरण में सबसे कम मतदान जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर 25.62 फीसदी दर्ज किया गया।

कहां कितने वोट पड़े (प्रतिशत में)

सीट ---------- 2009 ---------- 2014
धौरहरा ---------- 59.80 ---------- 66.60
सीतापुर ---------- 57.41 ---------- 66.40
मिश्रिख ---------- 41.45 ---------- 57.74
उन्नाव ---------- 49.65 ---------- 56.37
मोहनलालगंज ---------- 47.06 ---------- 61.17
लखनऊ ---------- 35.30 ---------- 54.35
रायबरेली ---------- 48.38 ---------- 52.60
कानपुर ---------- 36.94 ---------- 54.00
जालौन ---------- 47.26 ---------- 55.28
झांसी ---------- 55.46 ---------- 70.40
हमीरपुर ---------- 48.21 ---------- 55.60
बांदा ---------- 44.63 ---------- 54.47
फतेहपुर ---------- 45.13 ---------- 58.58
बाराबंकी ---------- 52.19 ---------- 63.90
विज्ञापन

राज्यों में मतदान प्रतिशत

राज्य ---------- सीट ---------- प्रतिशत
पश्चिम बंगाल ---------- 9 ---------- 81.35
यूपी की ---------- 14 ---------- 59.06
तेलंगाना ---------- 17 ---------- 70
गुजरात ---------- 26 ---------- 62
पंजाब ---------- 13 ---------- 73
बिहार ---------- 7 ---------- 60
जम्मू-कश्मीर ---------- 1 ---------- 25.62
दादर नगर हवेली ---------- 85
दमन दीव ---------- 76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें